कन्नौज। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले हैं। इसमें छिबरामऊ व उमर्दा ब्लॉक में एक-एक और हरदोई जिले का एक युवक शामिल है। जिले में दस एक्टिव केस हैं। जिले में एक जनवरी से अब तक कुल 1780 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं , जबकि इस अवधि में 11 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। (संवाद)