फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। शराब पीकर घर आए किसान का पत्नी से विवाद हो गए। इसके बाद किसान का शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से लटा मिला।
विज्ञापन

इंदरगढ़ के किशनपुर बसंत निवासी नेम सिंह (30) खेती करता था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी पूजा से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चला गया। बुधवार सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित जंगल में ग्रामीणों ने नेम सिंह का शव फांसी पर लटकता देखा। घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के छोटे भाई प्रमोद की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नेम सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी पूजा और डेढ़ वर्ष का पुत्र ऋषभ है। नेम के भाइयों प्रमोद और विनोद ने बताया कि शराब पीकर घर आने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नशे में ही नेम सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें