फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा समाप्ति का भय दिखाकर स्टाफ नर्सों का किया जा रहा शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में तैनात दस स्टाफ नर्सों ने सेवा समाप्ति का भय दिखाकर शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए सीएमएस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

नगर के सौ शैया अस्पताल में तैनात 10 स्टाफ नर्सों ने नौ मई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कहा कि आउट सोर्सिंग कंपनी अवनि परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से ठेके पर स्वास्थ्य कर्मी के रूप में विभिन्न पदों पर साल 2016 से सेवारत हैं। आरोप है कि उनको सेवा समाप्ति का भय दिखाकर शोषण और परेशान किया जाता है। मानदेय भी समय पर नहीं मिलता है। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जान को जोखिम में डालकर पूरे मनोभाव से ड्यूटी का दायित्व निभाया। अस्पताल में उनको कार्य करते हुए छह साल का समय भी पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री से उनकी सेवा और अनुभव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्सिंग से संविदा या नियमित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जल्द ही आख्या बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी जाएगी। इसके अलावा पत्र में शोषण का आरोप लगाने वाली स्टाफ नर्सों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- राजेश कुमार तिवारी, सीएमएस, सौ शैया अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें