फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में सोमवार से अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने से अब दो साल बाद फिर से मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू हो गई है। बुधवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर इनका ट्रायल किया गया। सप्ताह में चार दिन यहां डॉक्टर बैठेंगे। इससे हर महीने करीब 1500 मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं होने के कारण करीब दो साल से अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद पड़ा हुआ था। ओपीडी समेत प्रसूता विभाग में आने वाले मरीजों को बाहर प्राइवेट सेंटरों पर अपना अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था। रोज 50 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्राइवेट सेंटर पर जांच के लिए जाते हैं।
अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक मरीजों से 600 रुपये से लेकर 800 तक वसूल करते हैं। बुधवार से रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड मशीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सोमवार से विधिवत अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाएगा। यहां हफ्ते में चार दिन अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें