फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा में एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस साल 2021 में रविवार सबसे अधिक कोरोना मरीज मिलने वाला दिन रहा है। जिले में अब तक 3576 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 48 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 69 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा जा रहा है। एक के बाद एक इसमें इजाफा हो रहा है। रविवार को 16 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में तिर्वा के मोहल्ला अबंतीवाई नगर मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा सरायमीरा की 13 वर्षीय किशोरी, तिर्वा कस्बा निवासी 45 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन कालोनी निवासी 54 वर्षीय महिला, छिबरामऊ निवासी 35 वर्षीय युवक, छिबरामऊ के मोहल्ला चौधरियान निवासी 19 वर्षीय युवक, तहसीपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला पठकाना निवासी 53 वर्षीय पुरुष, जलालाबाद के नदसिया निवासी 60 वर्षीय वृद्ध , 47 वर्षीय महिला, जलालाबाद कस्बा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, छिबरामऊ के आवास विकास कालोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बच्चों व वृद्ध को मेडिकल कॉलेज व अन्य को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें