तिर्वा। शासन ने मेडिकल कॉलेज में 12 डॉक्टरों की तैनाती कर दी है। डॉक्टरों के आते ही मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
तिर्वा में राजकीय मेडिकल कॉलेज है। डॉक्टरों के अभाव में कई बार मरीजों को यहां से प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाता है। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मर्तोलिया लगातार शासन में पत्राचार कर रहे थे। डॉ. मर्तोलिया ने बताया कि शासन ने 12 सीनियर डॉक्टरों की तैनाती मेडिकल कॉलेज में की है। जल्द ही ये लोग कार्यभार संभालेंगे।
इन विभाग में चिकित्सकों की हुई तैनाती
डॉ. अनुराधा तिवारी, डॉ. अमृता साहा (आब्स एंड गायनी), डॉ. अवनीश कुमार (ईएनटी), डॉ. दिनेश कुमार रैना (सामान्य मेडिसिन), डॉ. खुशबू जायसवाल (आपथलमोलॉजी), डॉ. मधुरेश समाद्दार, डॉ. आशीष कटियार (एनेस्थीसिया), डॉ. मनोज मेघवानी (टीबी एडं चेस्ट), डॉ. अमित सिंह, डॉ. प्रशांक गोयल (सामान्य सर्जरी), डॉ. सचिन चौधरी (कम्यूनिटी मेडिसिन), डॉ. अमरनाथ राम (रेडियोडायग्नोसिस)।