फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल, नहीं रुक रहा डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोग के कमजोर पड़ने का दावा कर रहा है। हकीकत जुदा है। पैथोलॉजी में किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। किट से हुई जांच में 130 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डेंगू रोग ने इस बार पुराने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में किट से हुई जांच में 130 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। एलाइजा जांच में यह आंकड़ा 155 पार कर चुका है। सरकारी रिकार्ड से इतर जिले में करीब 180 लोगों को डेंगू पॉजिटिव निकला है। डेंगू से जिले में करीब दस लोग जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नगर पालिका, नगर पंचायत व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बावजूद डेंगू रोग कमजोर नहीं पड़ रहा है। शनिवार को डेंगू की किट से हुई जांच में अरौल निवासी पवन (21) पुत्र रामकुमार कटियार, हर्षनगर सरायमीरा निवासी ओमजी (25) पुत्र विनोद शर्मा को डेंगू पॉजिटिव निकला है। पैथोलॉजिस्ट डॉ.आरडी यादव का कहना है कि डेंगू रोग कमजोर हो गया है। इक्का-दुक्का मरीजों में लक्षण मिल रहे हैं। टाइफाइड रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोग खानपान का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें