ठठिया। सुरसी गांव में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के कछियाना सुर्सी गांव निवासी नितिन (18) और रामजी (22) दोपहर में बाइक से घर से ठठिया मार्ग से मकनपुर की ओर जा रहे थे। उसी समय दूसरी दिशा से गांव निवासी गोलू (19) मकनपुर से लौट रहा था। सुरसी बाजार के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। सुर्सी चौकी पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। (संवाद)