आलोक शर्मा, प्रेमलता बाजपेयी स्मृति समिति के
तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, ग्रामीण क्षेत्र में श्रेष्ठ
सेवाएं देने वाले सात टीचरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का
शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। इस दौरान
हरदयाल सिंह बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने वंदना प्रस्तुत की। मुख्य
अतिथि प्रोफेसर उत्तम कुमार ने कहा कि यदि हम अपने लक्ष्य को निर्धारित कर
लें, तो शायद कोई भी कार्य कठिन नहीं है।
कहा कि संकल्प मजबूत होने के साथ
ही सफलताएं मिलने लगती हैं। कार्यक्रम को प्रकाश बाजपेयी, गीतकार सुलभ
अग्निहोत्री, ओम सिंह, प्रधान ज्योति प्रकाश मिश्रा, इंद्रदेव बाजपेयी,
पंकज बाजपेयी ने भी संबोधित किया। टीचर छेदीलाल दुबे, रामपाल प्रजापति,
रामकृपाल यादव, जबर सिंह भदौरिया, जगत नारायण मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्रा,
ब्रह्मानंद अवस्थी को शाल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
गया।
अंग्रेजी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंकुश प्रथम, लोकेश कुमार
द्वितीय, प्रांशू, मोहित सैनी तृतीय रहे। हाईस्कूल के जन्मेष मिश्रा, आंचल
दुबे, रिचा, इंटरमीडिएट की काजल, प्रगति गुप्ता, शिखा को सम्मानित किया
गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीक्षा यादव प्रथम, स्वाती यादव
द्वितीय, प्रगति मिश्रा तृतीय, मनाली पटेल तृतीय, ऋचा यादव चौथे स्थान पर
रहीं।
इन सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समिति ने सम्मानित किया। इस
मौके पर बुद्धदेव आर्य, रामपाल, सौरभ शर्मा, कौशलेंद्र प्रताप, अभिषेक
कुमार, मोहित, मयंक, अजय सिंह, नीरज, अनुपम और विशाल आदि मौजूद थे।