फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी के अंदर राष्ट्रवाद का जज्बा होना चाहिए: स्वतंत्र देव

विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष को तलवार भेंट करते रामू कटियार साथ में सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। दौलताबाद की आदर्श रामलीला समिति की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह मेें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हर किसी के अंदर राष्ट्रवाद का जज्बा होना चाहिए। राष्ट्रवाद जातिवाद से बड़ा है।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह को रामलीला कमेटी अध्यक्ष तेज सिंह कनौजिया ने सदस्यों के साथ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। धर्मेंद्र कटियार, राजन अवस्थी, मनोज अवस्थी, राजू कटियार ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाने के साथ ही तलवार भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धारा 370 हटना राष्ट्रवाद की जीत है। भारतीय जनता पार्टी व्यक्तिवादी नहीं, राष्ट्रवादी पार्टी है। जातिवाद से बढ़कर राष्ट्रवाद है। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने भी संबोधित किया। विनोद गुप्ता, संतराम कटियार, वीर सिंह भदौरिया ने माला पहनाकर सभी लोगों का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी सरीन ने किया। इसके बाद चित्रकूट से आए संत श्रीराम हृदय दास ने लोगों को राष्ट्रवाद के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर विजय कनौजिया, श्रीकांत शुक्ला, वीना कनौजिया, रामनाथ कटियार, कमलेश अवस्थी, संतोष कटियार, मदन अग्निहोत्री, टीनू तिवारी, अजय कनौजिया और रामजी अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद क्षेत्र के लालूपुर में पदयात्रा के समापन से रामलीला मैदान पहुंचते समय सुर्सी पुल पर धीरेंद्र कटियार, अमन श्रीवास्तव, संदीप कुशवाह, दिनेश कटियार, शिवम और घनश्याम ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
पॉलिथीन में लिपटे फूल लेने से किया मना
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। वहीं कुछ कार्यकर्ता पॉलिथीन में लिपटे फूल देने लगे। पॉलिथीन देखकर उन्होंने फूल लेने से इंकार कर दिया। इससे कार्यकर्ता मायूस हो गए।
रामलीला मैदान की बाउंड्री कराने का दिया भरोसा
रामलीला के समापन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल रामलीला मैदान पर कुछ लोग कब्जा कर लेते हैं। इससे विवाद की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने रामलीला मैदान की बाउंड्री कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें