फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब होने से एमडीएम का बहिष्कार

Tue, 27 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
स्कूल में विरोध करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम की भवानी सराय प्राथमिक स्कूल का हैंडपंप खराब होने से बच्चों ने मंगलवार को मध्याह्न भोजन का बहिष्कार कर दिया। वे हैंडपंप के पास खड़े होकर विरोध करने लगे। दो घंटे बाद ग्राम प्रधान के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


भवानी सरायं प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को मध्याह्न अवकाश के समय बच्चों ने ने एमडीएम का बहिष्कार कर दिया। वे हैंडपंप ठीक कराने की मांग करने लगे। रसोइया शकुंतला व सुनीता ने प्रधानाध्यापक को सूचना दी। प्रधानाध्यापक बच्चों को समझाने पहुंचे, वहीं स्कूल में कक्षा पांच के छात्र रामचरण, पायल, नैयसी, संध्या, अजय कुमार, कक्षा चार के अमन व मोनू, नूरबानो, बरखा, कक्षा तीन के ताहिर आलम आदि ने बताया कि स्कूल का हैंडपंप कई महीनों से खराब होने के कारण दोपहर में खाना खाने के बाद घर जाने पर माता-पिता व भाई डांटते हैं। जब गांव के हैंडपंप पर पानी पीने के लिए जाते तो लोग अपशब्द कहते हुए भगा देते हैं। बच्चों का कहना है कि जबतक हैंडपंप ठीक नहीं होगा। वह स्कूल में एमडीएम नहीं खाएंगे।

हेड टीचर मोहम्मद सगीर ने कहा कि कई बार हैंडपंप ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर विभागीय अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। हैंडपंप ठीक न होने से बच्चों को दिक्कत होती है। सूचना पर ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बच्चों को पहुंचकर शांत कराया। बताया कि कई बार वह जल निगम के अधिकारियों से लेकर विकास अधिकारी को हैंडपंप रीबोर के लिए पत्र दे चुके हैं। 26 दिसंबर को बीडीओ को पत्र लिखा है। एक सप्ताह में हैंडपंप न सुधरा तो बच्चे एमडीएम नहीं चखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें