फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सात घंटे आधे शहर की बत्ती गुल, मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली विभाग की लापरवाही से आधे शहर की सात घंटे बत्ती गुल रही। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे गई सप्लाई दोपहर बाद शुरु हुई। इससे लोगों में हाहाकार मच गया। उधर, बत्ती न होने से कई मोहल्लों में पानी का संकट हो गया। पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर लाइन लाइन लगी रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों के फोन नहीं उठाए। विभाग के अधिकारी लोकल फाल्ट और अंडर ग्राउंड लाइन को बदलने के कारण आपूर्ति बाधित होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सरायमीरा इलाके में सुबह पांच बजे बत्ती गुल हो गई। लोग आपूर्ति का इंतजार करते रहे पर जब कई घंटे तक नहीं आई तो लोगों ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन लगाना शुरू किया पर कर्मचारी का फोन नहीं उठा। सरायमीरा क्षेत्र के में बहादुरपुर उज्जैना व मानपुर फीडर से बिजली की सप्लाई की जाती है। मोहल्ला देविन टोला, हर्ष नगर, सराय गली, तिवारी मोहल्ला, सरदार गली, कटियार मोहल्ला, आंबेडकर नगर, स्टेशन रोड, शिवाजी नगर, ठेकेदार गली के लोग परेशान हो गए। यहां अधिकांश लोग नौकरी पेशा वाले हैं। अधिशासी अभियंता (वितरण) मगन सिंह का कहना है कि बिजली चली गई तो जेई को फोन करना चाहिए। सीधे अधिशासी अभियंता से बात कहना सही नहीं है। अब वह जेई को फोन करेंगे। अवर अभियंता लाइन मैन को फोन करेगा। एक मोहल्ले में फाल्ट हो गया था। अन्य मोहल्लों में अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम चल रहा है। इसलिए सुबह-सुबह बिजली का शट डाउन लेकर काम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें