फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाली केंद्रों पर पहुंचे हाकिम

Thu, 26 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को बवाल के लिए बदनाम मतदान केंद्र सियरमऊ, नदसिया, मतौली, रुदौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उम्मीदवारों व ग्रामीणों की चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दोनों अफसरों ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने गुंडई की या वोटरों को डराने धमकाने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोनों ने प्रधान पद के उम्मीदवारों को चेतावनी दी कि झगड़ा हुआ तो सबसे ज्यादा उन्हीं पर शिकंजा कसा जाएगा। प्राथमिक पाठशाला नदसिया में जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर कहा कि बूथ लूटने वालों या मतपत्र छीनने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

चुनाव के दिन वाहनों से वोटरों को ढोने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। नदसिया में प्रधान पद के उम्मीदवार योगेंद्र द्विवेदी उर्फ छोटे कल्लू और गणेश द्विवेदी के बीच आमने-सामने की टक्कर है। यहां झगड़े के आसार देखकर दोनों उम्मीदवारों को रेड कार्ड जारी करने करने के निर्देश कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज बीएल यादव को जिलाधिकारी और एसपी ने दिए।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने दोनों उम्मीदवारों को 50-50 रजार रुपये नगद जमानत राशि जमा करने के निर्देश दिए और कहा कि पाबंद होने के बाद झगड़ा होने पर यह जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। इस मौके पर किशनपाल सिंह, विमलेश द्विवेदी, देवेंद्र द्विवेदी, लक्ष्मीचंद्र, बसंत द्विवेदी, शरद द्विवेदी और यदुनेश द्विवेदी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें