फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, एंबुलेंस का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल रमेश का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/नजरापुर। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल चला रहे मजदूर की मौत हो गई। रिश्तेदार घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफापुर निवासी बीन (35) पुत्र चेतराम दिवाकर के घर सोमवार सुबह तिर्वा कोतवाली के गांव वैसापुर निवासी रिश्तेदार रमेश (38) पुत्र बालजीत आए थे। शाम करीब आठ बजे दोनों साइकिल से पाल चौराहे पर आए थे। लौटते समय तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सुप्रीत गेस्ट्रो हास्पिटल के सामने बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में साइकिल चल रहे बीनू की मौत हो गई। रमेश घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक और सवार युवक बाइक छोड़ कर भाग निकले। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उधर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस के शव उठाते ही ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाइक सवारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान एंबुलेंस लेकर पहुंचे चालक थामसन और सह चालक सत्यपाल से ग्रामीणों ने नोकझोंक कर एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। किसी तरह पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रमेश को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक चालकों की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी नीलम ने बताया कि खाना खाने के बाद उसके बहनोई के भाई रमेश के साथ पति कहीं घूमने गए थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें