फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

Sat, 05 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूरे जिले में धूम रही। लोगों ने जगह-जगह झांकियां सजाई। घरों में झांकियों को सजाने का दौर देर शाम तक जारी रहा। मंदिरों में पूजा के लिए पहुंचे भक्तों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल के जमकर उद्घोष किए। दुकानों पर खरीददारी के लिए देर शाम तक लोग पहुंचते रहे। घरों में लोगों ने उपवास रखा। शंख बजाकर भगवान की अगवानी की। देर रात 12 बजे तक लोग जागते रहे। इसके बाद एक-दूसरे को मैसेज देने का दौर शुरू हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की चारों ओर धूम रही। मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए गए। कई जगह संगीतमय सुंदरकांड सहित अन्य आयोजनों का देर रात्रि तक दौर चला। इसके अलावा झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्त पहुंचे। लोगों ने नगर में घूम-घूमकर सजी हुई झांकियों का लुत्फ उठाया। मंदिरों में आयोजकों ने पहुंचने वाले भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था की। सरायमीरा के डाक बंगला रोड स्थित ब्रहम्मदेव मंदिर में झांकियों को सजाने का कार्य सुबह से शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। इसके अलावा रेलवे रोड सहित कन्नौज शहर में मकरंदनगर के अलावा जगह-जगह लोगों ने झाकियां सजाई। उधर पुलिस लाइन में भी भव्य झांकी पुलिस महकमे की ओर सजाई गईं। भजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिसवालों के परिवारीजनों के अलावा आम जनता ने भी शिरकत की। एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सदर समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने कन्हैया के जन्मदिवस का समारोह मनाया।
-----
बाजारों में उमड़े खरीदार
सरायमीरा रेलवे स्टेशन रोड, लोहिया चौराहा तिर्वा रोड, मकरंदनगर, बड़ा बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकानों पर खरीददारी करने के लिए महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। किसी ने कालिया को नाथ कर नाच रहे श्रीकृष्ण, तो किसी ने गोवर्धनपर्वत उठाए कन्हैया की मूर्ति खरीदी। कंस वध करने वाली मूर्तियों का भी क्रेज रहा। 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की कीमत वाली मिट्टी की मूर्तियां खरीदी गईं। वहीं मढ़ी हुई फोटो को खरीदने का चाव भी लोगों ने खूब दिखाया। कृष्ण राधा, यशोदा कान्हा, गोकुल में यमुना पार करते वासुदेव समेत भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की मूर्तियों लोगों की पसंद बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें