फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गर्मी में बेपटरी हो गई गुरसहायंगज की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गर्मी में गुरसहायगंज और आसपास के इलाके की बिजली बदहाल हो गई है। 1.75 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी लोकल फाॅल्ट से निजात नहीं मिली है। इन दिनों बमुश्किल 15 घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे बिजली देने के आदेश अब हवा हवाई होने लगे हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कस्बा और उससे जुड़े सात फीडरों का कायाकल्प किया जा चुका है, इसके बाद भी फाॅल्ट से निजात नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय बिजली उपकेंद्र के एसडीओ बृजेश सिरोही ने बताया कि ओवरलोड के चलते बिजली कटौती हो रही है। बिजली के तार बदले जा रहे हैं, कुछ स्थानों पर बदल गए हैं। जबकि कुछ जगह काम चल रहा है। इनदुइयागंज में बने उपकेंद्र से कस्बा समधन के फीडर को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद कस्बा में लोड कम हो जाएगा। फाॅल्ट से निजात मिलने पर बिजली सप्लाई में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें