फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वॉलीबॉल में गुरसहायगंज ने सरायप्रयाग को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सराय प्रयाग स्थित विमला देवी बृजमोहन सिंह इंटर कालेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में गुरसहायगंज की टीम ने सराय प्रयाग की टीम को हराया। इस दौरान आठ टीमों ने अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़, कुश्ती आदि खेल हुए। सीनियर ग्रुप की आकाश एजुकेशन सेंटर गुरसहायगंज और विमलादेवी बृजमोहन सिंह इंटर कालेज सराय प्रयाग के बीच वॉलीबॉल का मैच हुआ। इसमें आकाश एजुकेशन ने सराय प्रयाग को हराया। इसके अलावा बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में बृजमोहन ने प्रथम, रंजीत ने द्वितीय और अभय ने तीसरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में अमित ने प्रथम, बृजमोहन ने द्वितीय व कौशलेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी सुबोध कटियार, गौतम सिंह, अमित सिंह ठाकुर, पीटीआई सुनील कुमार, कोच लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें