फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में गुलफशां, हाईस्कूल में प्रिंशी ने किया टॉप

Mon, 18 May 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की गुलफशां बानों ने इंटरमीडियट परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। उधर हाईस्कूल में प्रिंशी पांडेय ने 93 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया है। माया देवी इंटर कॉलेज की इन दोनों छात्राओं ने प्रदेश भर में जिले का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में तिर्वा के महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज की छात्रा साधना राजपूत और रुचि राजपूत 95.6 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। इसी विद्यालय की रुचि पाल 95.2 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में जिले में द्वितीय स्थान पर महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज के छात्र चंद्रपाल राजपूत ने 92 फीसदी अंक पाए। जबकि तृतीय स्थान पर रहीं माया देवी इंटर कालेज की छात्रा रानी राजपूत को 91.67 फीसदी अंक मिले।

रविवार को हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के एक साथ घोषित हुए रिजल्ट को लेकर छात्रों में सुबह से ही बैचेनी दिखाई दी। परीक्षाफल घोषित होने के बाद अच्छे अंकों से पास होने पर छात्रों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। उधर शहर के माया देवी इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा प्रिंशी पांडेय ने 558 अंक पाकर 93 फीसदी, रानी राजपूत ने 550 अंक पाकर 91.6, रजनी पाल ने 535 अंक पाकर 89.16 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की छात्रा गुलफशां ने जिले में सर्वोच्च स्थान के साथ प्रदेश की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया। उसने परीक्षा में 482 अंक पाकर 96.4 फीसदी अंक पाए। वहीं अनामिका ने 94.2, अंशिका ने 92.4 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल ने बताया कि हाईस्कूल में 81 व इंटरमीडिएट में 79 छात्रों ने परीक्षा दी थी। सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र पाल ने सभी छात्रों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के विमल विनोद सिंह भदौरिया, मो.कमालुद्दीन, महेंद्र सिंह, सीसी कटियार, सुशील कटियार दीपक पाल मौजूद रहे। वहीं कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आर्यन प्रताप सिंह ने 90, गौरव प्रताप सिंह ने 89.4, आशीष कुमार ने 73.4 फीसदी अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में प्रांजल राय ने 93, अभिषेक शुक्ला 89.8, प्रियांक शुक्ला 88 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें