फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में परचून व्यापारी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर स्थित बोर्डिंग ग्राउंड के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में में एक परचून व्यापारी की जान चली गई। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखाना निवासी इरफान अहमद उर्फ मुन्ना (53) सरायमीरा से बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह बोर्डिंग ग्राउंड स्थित एक पेट्रोप पंप के समीप पहुंचे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इरफान अहमद बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि इरफान अहमद उर्फ मुन्ना के एक बेटा व दो बेटियां हैं। इरफान मोहल्ले में ही परचून की दुकान रखकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना लगातार हादसों का कारण बन रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें