फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला मुसाहिब चौबे में किराना व्यापारी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब कपड़े प्रेस करने वाले युवक ने शव लटका देखा तो पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुसाहिब चौबे निवासी नितिन गुप्ता (40) की किराना की दुकान थी। वह घर में अकेला रहता था। गुरुवार की रात घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर में गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर एसआई विनय शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और मोहल्ले के लोगों से जानकारी की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक के माता-पिता व तीन भाइयों की मौत पहले ही हो चुकी है। बहन रंजना गुप्ता की शादी मैनपुरी में हो चुकी है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें