फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 राजस्व गांव के जले भू-अभिलेख बनेंगे

विज्ञापन
फोटो:21 - कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम शुभ्रान्त शुक्ल, एडीएम गजेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। 32 साल पहले जनपद के 35 राजस्व गांव के भू-अभिलेख जल गए थे, तब से किसान परेशान हैं। उनको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अब इन गांव के अभिलेख दोबारा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के 29 और तिर्वा तहसील इलाके के छह गांव के भू-अभिलेख जल गए थे। पहले आठ गांव के अभिलेख बनाने का काम शुरू हो गया है। उसके बाद बचे हुए गांव के भी भू-अभिलेखों बनाए जाएंगे। 32 साल पुराने मामले का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में है। जल्द से जल्द किसानों के हाथों में खतौनी उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए चकबंदी समिति बनाई गई है, जिसमें प्रधान अध्यक्ष और लेखपाल सचिव हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य पूरा कराने का दायित्व भी समझाया। इसको लेकर हर शुक्रवार को समीक्षा बैठक भी होगी। बैठक में एडीएम गजेंद्र कुमार, डीडी कृषि जीसी कटियार व जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें