फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में आमजन तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक सेवा संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड कन्नौज, हसेरन, छिबरामऊ और जलालाबाद में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और पात्रता के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को विकासखंड जलालाबाद में लगे विभिन्न विभागीय शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने काउंटरों पर पहुंचकर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। प्राप्त शिकायतों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया जाए। यदि किसी प्रकरण का तत्काल समाधान संभव न हो तो उसका विवरण दर्ज कर सेवा संकल्प सप्ताह के अंतिम दिन तक हर हाल में निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प सप्ताह का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की जानकारी देना नहीं है, बल्कि पात्र नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वास्तविक लाभ दिलाना है। प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं की सरल और स्पष्ट जानकारी आमजन को दे और पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। डीएम ने कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलें। डीएम ने बताया कि सेवा संकल्प सप्ताह का अगला चरण तीन से नौ अक्तूबर तक विकासखंड गुगरापुर, तालग्राम, सौरिख और उमर्दा में आयोजित होगा। संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समय से पूरी करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें