फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचा ग्रीन गैंग

Tue, 06 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पीड़िता से मिलने जाता ग्रीन गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न उठने लगे हैं। पीड़िता के घर पहुंची ग्रीन गैंग के महिलाओं ने मामले की जानकारी की। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एक मई की रात दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस दोनों आरोपियों की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मंगलवार को ग्रीन गैंग की लीडर अंगूरी धारिया कई महिलाओं के साथ पीड़िता के घर पहुंची। यहां पीड़िता और उसके परिजनों इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। अंगूरी धारिया ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते महिलाओं से दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

दो दिन के अंदर गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो, वह गैंग की महिलाओं के साथ पीड़िता को लेकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।वहीं, थाना प्रभारी तारीख खान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें