फोटो 05सीएचबीपी53: ग्रामीणों से जानकारी लेते लेखपाल अजित दुबे। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सौरिख। गांव-गांव कब्जेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को खड़नी चौकी क्षेत्र में स्थित जलालपुर गांव में चरागाह की 30 बीघे जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। ग्रामीणों ने जमीन पर सरसों की फसल की थी। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद उसका सीमांकन किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप है।
खड़नी चौकी के गांव जलालपुर में चरागाह की 100 बीघे जमीन है। इसमें 30 बीघे जमीन पर गांव के ही ग्रामीणों ने कब्जा कर सरसों की फसल की बोआई की थी। कब्जा मुक्त अभियान के तहत उप जिलाधिकारी तिर्वा ने मामले की जांच कराकर प्रधान व लेखपाल अजित दुबे के सहयोग से जमीन को ट्रैक्टर से जुतवा कर कब्जा मुक्त कराया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में तिर्वा एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि कब्जा मुक्त अभियान के तहत राजस्व गांव जलालपुर में चरागाह की 30 बीघे जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। जमीन पर कब्जा करने वाले कब्जेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।