फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल में बदलेगा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नलकूप की स्थापना को लेकर बुधवार को 29 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। अब अनशनकारियों ने क्रमिक अनशन को भूख हड़ताल में बदलने का एलान किया है। गुरुवार को एसडीएम देवेश गुप्ता को ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

आंदोलन के अगुवा हरिशरण शाक्य ने कहा कि उग्र आंदोलन को समर्थन जुटाने के लिए 15 जुलाई से बहवलपुर सहित नगर के अन्य मोहल्लों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। यह प्रतियां डीएम को भेजी जाएंगी। वार्ड दो की सभासद के पति जयप्रकाश व समाजसेवी अमित शाक्य ने कहा कि 29 दिन बीतने के बाद भी जल निगम और नगर पालिका ने पेयजल समस्या के निराकरण के लिए पहल शुरू नहीं की। अब भूख हड़ताल की जाएगी। बुधवार को सभासद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, रामनरेश, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, मोहनलाल वर्मा, बृजनंदन, मुन्नालाल, रामसेवक, किशनलाल, भूरे यादव, रामशंकर, अजय कुमार शुक्ला, सतीश चंद्र, विनय कठेरिया, रेनू, करन, अशोक, राकेश कुमार पाल, पंकज राठौर, हरीराम राठौर, ओमनारायन शाक्य, अजीत शाक्य, संजीव शर्मा, शैलेंद्र शाक्य आदि क्रमिक अनशन पर बैठे।
तहसीलदार ने सौंपी एस्टीमेट की कापी
छिबरामऊ। क्रमिक अनशन के 29 वें दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने बहवलपुर के गमा देवी मंदिर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। आंदोलन की अगुवाई कर रहे हरिशरण शाक्य को शासन को भेजी एस्टीमेट की कापी सौंपी। बुधवार शाम पांच बजे तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने गमा देवी मंदिर पहुंचकर फोन से जल निगम के अधिशासी अभियंता निर्दोष जौहरी से वार्ता कराई। एक्सईन ने शुक्रवार को अनशनकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने शासन को भेजी एस्टीमेट की कापी सौंपी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक आदित्य प्रकाश दीक्षित, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बदन सिंह, पालिका के लिपिक संजय वर्मा, प्रदीप कश्यप, राजीव हजेला एडवोकेट, सामोद यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें