फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Fri, 07 Aug 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए निकाली जा रही साइकिल रैली के चरण में शुक्रवार को उमर्दा कस्बे से सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली की शुरुआत की। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने खुद दो किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


इस दौरान शाहनगर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन सालों में पूरे प्रदेश में जितने विकास कार्य कराए हैं। उतना कार्य कभी भी किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ पर प्रचार-प्रसार में पीछे रह जाने के कारण शासन की उपलब्धियां गांव-गांव तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रदेश शासन द्वारा किसानों, नौजवानों, छात्रों व महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।

 तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में साइकिल रैली का आयोजन चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। सलोवा जिलाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों का पालन करें। मजबूती के साथ पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जिताएं।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य रामऔतार यादव, उमर्दा के ग्राम प्रधान रामनरेश यादव, इंजीनियर अनिल पाल, कुढ़िना के प्रधान लाल सिंह यादव, उमर्दा की ब्लाक प्रमुख रामश्री कठेरिया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रसाद कठेरिया, प्रधान स्वदेश यादव, मो.इरफान ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। साइकिल रैली अजय वर्मा के नेतृत्व में सरसई, भड़हा, कुढ़िना, मुगरा से होते हुए वापस उमर्दा आई। यहां रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें