फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की घोषणाएं अधूरी, संघर्ष का एलान

Sat, 26 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट वीएनसी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा के बाद सरकार बनने पर घोषणाएं अधूरी होने पर आक्रोश जताया गया। बैठक कर संघर्ष करने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद घोषणापत्र की लाज बचाओ रथ यात्रा ने कई गांवों का भ्रमण भी किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने टीचरों को सरकारी वादा याद दिलाया और कहा कि कक्षा एक से आठ तक सभी को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें, यूनीफार्म, छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, विभागीय अनुदान, क्षतिपूर्ति देने जैसी मांगें पूरी करने का वादा प्रदेश सरकार ने किया था।

अब सरकार अपने वायदे से पीछे हट रही है। सीएम की घोषणाएं पूरी कराने के लिए शिक्षक जागरूक होकर संघर्ष करें। मंडल प्रभारी राधेश्याम ने 22 एवं 23 जनवरी को टीचरों की लखनऊ में होने वाली रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया, वहीं लाज बचाओ रथयात्रा ताहपुर, अमोलर, तालग्राम, बिरियाहार, सकरहनी आदि गांवों में घूमी।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आए हुए प्रदेशीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल मंत्री केपी सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलू मिश्रा, शिवराज सिंह, विश्वनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, नंद किशोर और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें