फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों की मौत, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
कुशलपुर्वा गोशाला में गोवंशों को देखते चिकित्सक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। अस्थायी गोशाला में दो दिन में दो गोवंशों की मौत के मामले में ब्लाक स्तर के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। सोमवार को कोई भी अधिकारी गोशाला में जांच करने नहीं पहुंचा। पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पौष्टिक चारे की हिदायत दी है। गोवंशों की गिरती सेहत पर चिंता भी जताई। वहीं बीडीओ के आदेश पर भी ग्राम पंचायत अधिकारी गांव नहीं पहुंचे। गोवंशों के शवों को कुत्तों से बचाने के लिए प्रधान ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन करवाया।
विज्ञापन

कुशलपुर्वा गोशाला में शुक्रवार व रविवार को एक-एक गोवंश की मौत हो गई थी। इसके बाद भी किसी अधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। सोमवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विकराल सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने केयर टेकर को साफ-सफाई के निर्देश दिए। गोशाला के 37 गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं टिकरी कलसान की गोशाला में भूखे-प्यासे गोवंशों के लिए प्रधान व सचिव ने कोई व्यवस्था नहीं की है। दूसरे दिन भी गोवंश धूप में बंधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें