फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहली गोशाला में गोवंशों को मिल रहा सूखा भूसा

विज्ञापन
गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। गोशाला में बंद पशुओं को सूखा भूसा मिल रहा है। इससे उनकी हालत खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया रोहली हाट बाजार में बनी अस्थायी गोशाला में अव्यवस्था के चलते मवेशियों को हरा चारा, दाना, नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 26 गोवंशों को सूखा भूसा दिया जा रही है। तपती धूप में ही उन्हें बांध दिया जाता है, गोशाला में छाया का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। दूसरी ओर गोशाला केयर टेकर देवेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक हरे चारा काटने की मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई है।
जैसा चारा मिलता है खिलाते हैं। प्रधान आत्माराम का कहना है कि कम संसाधनों के बावजूद ज्यादा से ज्यादा अच्छा चारा व पानी देने की व्यवस्था की जा रही है। ब्लाक नोडल अधिकारी गोशाला डॉ. विकराल सिंह का कहना है बजट की कमी नहीं है। गोवंशों की लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें