ग्राम ढकुरइया के पास बदमाशों ने युवक को बंधक बना
नगदी और मोबाइल लूटकर उसे दैवी तालाब के किनारे फेंक दिया। पीड़ित ने
कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
नगर से सटे ग्राम असालतनगर निवासी
राजेश यादव पुत्र रामऔतार सोमवार की देर शाम मैनपुरी अपनी रिश्तेदारी जा
रहे थे। जब वह क्षेत्र के ग्राम ढकुरइया के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से
ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों
ने उस पर हमला बोलकर लाठी-डंडों से पीटते हुए खेतों की तरफ घसीट ले गए।
बदमाशों की पिटाई से वह बेहोश हो गया। बदमाश उसके पास से 10 हजार रुपये की
नगदी और मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने उसे मरणासन्न की हालत में देवी तालाब
के पास फेंक दिया। बदमाशों की पिटाई से उसके कपड़े भी फट गए। वह बेहोशी
की हालत में पूरी रात झाड़ियों में पड़ा रहा। सुबह शौच के लिए जा रहे
लोगों की नजर उस पर पड़ी।
पहचान होने पर उसके परिजनों को जानकारी दी गई। तब
उसे वहां से उठाकर उपचार के लिए ले जाया गया। मंगलवार की सुबह वह परिजनों
के साथ कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। उसने पहचान होने पर दो
बदमाशों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले
की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।