फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कम दाम पर ऑनलाइन बाजार को दे रहे टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। त्योहार के सीजन में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों ने पूरी तरह झोंक दी है। कम दामों में ऑनलाइन बाजार को कारोबारी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार न सिर्फ ऑनलाइन कंपनियों के बराबर या उससे कम दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेच रहे हैं, बल्कि ऑनलाइन मिलने वाले डिस्काउंट, बैंक ऑफर और कैशबैक ग्राहकों को मुहैया करा रहे हैं। त्योहारों के शुभ मुहूर्त में गृह उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा के चलते दुकानों पर पहुंच रहे हैं। आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए कारोबारियों ने फ्रिज, ऑटोमेटिक व सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, वाॅटर हीटर और रूम हीटर का भरपूर स्टॉक जुटा लिया है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक ऑनलाइन कंपनियों की डिलीवरी का इंतजार करने और पैकेजिंग में खराबी के जोखिम से बचने के लिए स्थानीय बाजार को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। क्योंकि यहां सामान को अपनी आंखों से देख परख कर तुरंत घर ले जाने की सुविधा मिल रही है। इससे अलावा विभिन्न बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई, अतिरिक्त 10 से 15 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक फ्री इंस्टालेशन और होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी स्थानीय स्तर पर दी जा रही है।

फोटो :04: शशीकांत दीक्षित।
तालग्राम गिफ्ट हाउस संचालक शशीकांत दीक्षित ने बताया कि ग्राहक जानते हैं कि किसी भी तकनीकी खराबी पर दुकानदार सीधे जिम्मेदार होता है। यही कारण है कि ग्राहक ऑनलाइन के फेर से निकलकर बाजार में खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
फोटो :05: शिशुपाल सिंह।
तालग्राम इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक शिशुपाल सिंह का कहना है कि पहले लोग दुकानों पर आकर सामान देखते थे और ऑनलाइन ऑर्डर कर देते थे। इस बार कंपनियों से सीधे टाई-अप करके ग्राहकों को ऑनलाइन से भी कम दामों में सामान उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें