फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दूसरों को देती नसीहत, खुद हेलमेट लगाना भूली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हादसे के बाद चालक के सिर में गंभीर चोट न लगे इसके लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। पुलिस भी वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट लगाने की नसीहत देती है और न मानने पर चालान करती है, लेकिन रूट मार्च के दौरान बाइक से निकले पुलिस कर्मी खुद ही हेलमेट लगाना भूल जाते हैं।
विज्ञापन



रविवार शाम को अचानक से पूरे जिले की पुलिस सड़क पर उतर आई। एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार ने कोतवाल कपिल दुबे और पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त की और आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, जिले की कई थानों में पुलिस कर्मियों ने पैदल और वाहनों से क्षेत्र का भ्रमण किया।
दो पहिया वाहनों से क्षेत्र का भ्रमण करने वाले निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कई सिपाही हेलमेट लगाना भूल गए। दूसरे बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर चलने की नसीहत देने वाले जब खुद ही बिना हेलमेट के चल रहे थे तो लोगों ने कहा कि इन पर आखिर कौन कार्रवाई करेगा!
विज्ञापन


मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को हेलमेट लगाकर बाइक से गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा गलती करने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें