फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
महिला महा विद्यालय में मेहदी प्रतियोगिता में सामिल छात्राएं व मौजूद शिक्षक - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में साहित्यक एवं सांस्कृतिक परिषदीय प्रतियोगिताओं के तहत शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने कई घंटे के प्रयास के बाद अपनी सहपाठी साथियों की मदद से अपने हाथों में एक से बढ़कर अलग-अलग डिजाइनें उकेरीं। प्राचार्य डॉ.शक्ति सिंह ने छात्राओं को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में इतिहास की प्रवक्ता सुमन शुक्ला, हिंदी प्रवक्ता पुष्पलता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। छात्राओं ने अपने सहपाठियों की मदद से अपने हाथों में बेहतर मेहंदी सजाई। निर्णायक मंडल ने काफी सूझबूझ के साथ परिणामों को घोषित किया। रजनी प्रथम, उन्नति द्वितीय, अंजली श्रीवास्तव तृतीय रही। साक्षी तिवारी, शिल्पी प्रजापति को सांत्वना के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर पीपी यादव, अजीत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें