फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेहरीन में बनेगा बालिका छात्रावास

Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के पास बेहरीन में बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा। यहां 50 छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अफसरों के साथ शनिवार को बेहरीन पहुंच कर इसके लिए जमीन देखी।
विज्ञापन


प्रस्तावित छात्रावास में छात्राओं के लिए सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी। बच्चियों के लिए छात्रावास बनने से उन्हें अपना करियर संवारने में आसानी होगी। छात्रावास के लिए विभागीय मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को भूमि का निरीक्षण भी किया। सदर एसडीएम अविनाश गौतम, समाज कल्याण मंत्री सृष्टि अवस्थी के साथ मुआयना कर उन्होंने जरूरी निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि छात्रावास में बच्चियों को निशुल्क फर्नीचर, बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में कन्नौज की प्रतिभाशाली छात्राओं को पीएम-अजय योजना के अंतर्गत छात्रावास की सुविधा समाज कल्याण विभाग प्रदान करने जा रहा है। 50 छात्राओं की क्षमता वाले इस छात्रावास का निर्माण समाज कल्याण विभाग की कार्यदायी संस्था यूपीसीडा को करवाएगा। प्रस्तावित जमीन निरीक्षण के समय समाज कल्याण मंत्री के साथ एसडीएम सदर अविनाश गौतम, नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें