फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 29 Jul 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। पंखा बंद करते समय युवक को करंट लग गया। परिजन आननफानन मेडिकल कॉलेज ले गए। जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गपरियापुर गांव निवासी कश्मीर सिंह (25 ) गुरुवार की देर रात को लेलेपुर गांव में स्थित दुकान पर सोने जा रहे थे। तभी 11:30 बजे रात को उन्होंने पंखा बंद करना चाहा तभी करंट उतर आने से कश्मीर सिंह करंट की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कश्मीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें