फोटो:17: रैली निकालते स्कूल के बच्चे। संवाद
गुगरापुर। भारतीय इंटर कॉलेज नितानंदपुर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माैके पर हुईं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोकतंत्र, प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को उकेरा और खूब वाहवाही लूटी। वहीं मतदाता दिवस पर उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
रंगोली में अंजू ने प्रथम, रागिनी कश्यप ने द्वितीय तथा रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदान का महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और उत्तर प्रदेश की प्रगति को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। जागरूकता रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय सद्दूपुर बांगर तक निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने नारे लगाकर निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार मतदान का संदेश दिया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी गुगरापुर तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक पेशकार सिंह, प्रधानाचार्य हरिगोविंद सिंह ने लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।