फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छात्रा ने दांतों से काटकर खुद को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कॉलेज से घर लौटते समय 15 वर्षीय छात्रा से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने उसके हाथ पर काटकर खुद को बचा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। छात्रा की बहादुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव वाहपुर निवासी दीवान जाटव (50) आवारा किस्म की युवक है। करीब 15 साल पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कक्षा 11 की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। सुनसान स्थान पर दीवान जाटव ने उसे दुष्कर्म की नीयत से दबोच लिया। आरोपी उसे मक्का के खेत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।
छात्रा ने आक्रामक होकर आरोपी ने हाथ में काट लिया। जिससे आरोपी की पकड़ ढीली हो गई, उसने बहादुरी दिखाते हुए खुद को दीवान के चुंगल से छुड़ा लिया। आरोपी को मौके से भागना पड़ा। शनिवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दीवान जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। एसआई हेमलता ने बताया कि अन्य छात्राओं को भी ऐसी बहादुर बेटियों से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें