तालग्राम। राजस्व अधिकारी के घर हुई 20 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।
क्षेत्र के गधैइया ऊसर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका बड़ा भाई लोकेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में सिंचाई विभाग में राजस्व अधिकारी है। सात जुलाई की रात मां नीतू सिंह और उनका भाई राघवेंद्र एक कमरे में सो रहे थे। चोरों ने बाहर से कमरे में कुंडी लगा दी थी। इसके बाद अलमारी से 13 लाख रुपये के जेवर और सात लाख रुपये रुपये चोरी कर लिए थे। सीओ शिवप्रताप सिंह का कहना है कि जांच चल रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।