फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी से इन्कार करने पर छात्रा की कार से कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शादी से इन्कार करने पर युवक ने तीन दिन पहले नर्सिंग की छात्रा को कार से कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल छात्रा को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के भाई ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है, जिसमें छात्रा को एक कार टक्कर मारते दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि आरोपी युवक छात्रा के भाई से भी मारपीट कर चुका है, जिसमें समझौता हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी रामनरेश की पुत्री कुसुमलता उर्फ रिंकी (20) फर्रुखाबाद बघार स्थित मेडिकल कॉलेज में एएनएम की पढ़ाई कर रही थी। जनपद मैनपुरी थाना व कस्बा भोगांव निवासी एक युवक की ननिहाल गांव पालपुर में है। युवक कई सालों से ननिहाल में रह रहा है। बताया जा रहा कि युवक रिंकी से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस बारे में युवक ने रिंकी से बात की थी, लेकिन रिंकी ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद से युवक रिंकी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
27 अक्तूबर को युवक ने रिंकी के भाई से मारपीट की थी। इसके बाद छात्रा तीन दिन तक कॉलेज नहीं गई थी। इस मामले में रिंकी के चाचा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। 12 नवंबर को गांव से सौरिख जाने वाले रास्ते पर स्कार्पियो ने छात्रा को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को लखनऊ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्रा की मां लक्ष्मी देवी ने आरोपी युवक पर बेटी के शादी से इन्कार करने पर स्कार्पियो से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर भी शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि छात्रा को स्कार्पियो से टक्कर मारी गई है। सीसीटीवी फुटेज मिला है। परिजनों ने जिस युवक पर आरोप लगाया है वह किराये पर दूसरी कार चलाता है, उसके पास स्कार्पियो नहीं है। मारपीट के मामले में युवक के खिलाफ परिजनों ने शिकायत की थी। दरोगा जांच करने गए तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


सीओ का वर्जन -
तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- ओंकारनाथ शर्मा, सीओ छिबरामऊ
फोटो :31: रिंकी (फाइल फाेटो)। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें