फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आशिक मिजाजी से परेशान युवती ने मारी थी प्रधान के पति को गोली, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 23 Jun 2021 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

रविवार की रात प्रधान के पति रामसरन की हीरपुरवा गांव में गोली मारकर हत्या की गई थी। रामसरन के बेटे दीपक ने पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में जलालपुर अमरा ग्राम पंचायत के प्रधान के पति रामसरन की हत्या आशिक मिजाजी के चलते हुई। युवती के भाई ने फोन कर घर बुलाया था। खटिया के पीछे से बहन ने गोली मार दी। युवती ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताया कि वह डेढ़ साल से रामसरन की आशिक मिजाजी से परेशान थी।
विज्ञापन


मंझली बहन पर भी गंदी नीयत रखता था। घटना के दिन मां कुछ काम से दूसरी जगह गईं तो रामसरन गोद में बैठाने लगा। गनीमत रही कि मां आ गईं। इसी बीच वह घर से तमंचा ले आई। रामसरन को पीछे से गोली मार दी। रविवार की रात प्रधान के पति रामसरन की हीरपुरवा गांव में गोली मारकर हत्या की गई थी।

रामसरन के बेटे दीपक ने पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। मालूम हुआ कि उस दिन कोई पंचायत नहीं थी। पंचायत की बात दीपक ने अपने बयान में कही थी। दरअसल वहां मामला अलग था।
विज्ञापन


युवती रामसरन की आशिक मिजाजी से परेशान थी। पिछले दिनों रामसरन के भाई से झगड़ा हो गया था। इसी वजह से भाई से फोन कराकर रामसरन को घर बुलाया था। कहा था कि मां कुछ बात करना चाहती हैं। यहां रामसरन के पहुंचने पर वारदात को अंजाम दे दिया।

एसपी प्रशांत वर्मा की ओर से इस हत्याकांड का खुलासा किया गया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी युवती, गांव के श्याम बिहारी उर्फ सुदामा और सुदामा के भाई हेमचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हत्यारोपी युवती व हेमचंद्र से तमंचा और सुदामा से राइफल बरामद की गई है।

पुलिस ने इन्हें भी बनाया आरोपी
इस मामले में पुलिस ने रामसरन के बेटे की तहरीर में नामजद सभी आरोपियों को सहयोगी होने का आधार बनाते हुए आरोपी बनाया है। आठ लोग पूरी घटना में लिप्त बताए गए हैं। अन्य आरोपियों में बबलू, युवती का भाई, टिकरी, युवती का मामा व भुप्पा शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जल्द  अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

टीम में यह रहे शामिल
तीनों की गिरफ्तारी गांव के बाहर एक बाग से की गई है। इन्हें गिरफ्तार करने में कोतवाल विकास राय, कमल भाटी, सुरेंद्र सिंह, राजीव पांडेय, कांस्टेबल कृष्णपाल, कांस्टेबल शुभम, माया प्रकाश रहे। 

 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज निलंबित
एसपी प्रशांत वर्मा ने इस हत्याकांड में कुसुमखोर चौकी इंचार्ज शेखर सैनी को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रधान पति की हत्या के बजाय अधिकारियों को प्रधान की हत्या बता दिया था। 

युवती नदी पार कर भाग गई थी फर्रुखाबाद
हत्या करने के बाद युवती शहर के मोहल्ले छिपट्टी में रात भर छिपी रही। इसके बाद सोमवार की सुबह फर्रुखाबाद पहुंच गई। इधर, पुलिस का दबाव पड़ने पर परिजनों ने युवती को बयान कराने के लिए घर पर बुलाया था। यहां आते वक्त रास्ते में श्याम बिहारी व हेमचंद्र मिल गए। इसी बीच गांव के बाहर बाग में घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें