कन्नौज जिले के सौरिख में ईशन नदी में युवती की लाश पत्थर से बंधी मिली। लाश करीब तीन से चार दिन पहले नदी में फेंकी गई। हत्या कर लाश फेंकने की आशंका जताते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की है। काफी प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी।
सोमवार की शाम करीब छह नादेमऊ चौकी क्षेत्र के खिरिया गांव के पास ग्रामीणों ने नदी में बह रहा युवती का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को बाहर निकाला। युवती के दोनों हाथ रस्सी से पत्थर के साथ बंधे हुए थे। युवत की करीब 25 साल उम्र है। वह काला सलवार और काली कुर्ती पहने है।
पुलिस ने हत्या कर नदी में शव फेंकने की आशंका पर जांच शुरू की है। अज्ञात शव मिलने पर तालग्राम थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, सौरिख थानाध्यक्ष देवेश कुमार पाल ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन कोई भी युवती को पहचान नहीं सका। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द युवती की पहचान कर कार्रवाई कर कार्रवाई की जाएगी।