फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अब शादी के लिए उससे 15 लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि बुआ की ससुराल फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना के ग्राम दरियापुर में है। उसका बुआ के घर आना-जाना था। चार साल पहले उसकी मुलाकात गांव के एक युवक से हो गई। शादी का झांसा देकर उसने मित्रता बढ़ा ली और कई बार बीमारी व पढ़ाई के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले लिए। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 जनवरी 2023 को युवक उसे एक मंदिर में ले गया और शादी की औपचारिकताएं पूरी कर दीं। उसने जब युवक से घर वालों के सामने बात करने को कहा तो वह 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। 27 जुलाई को जब पिता आरोपी के घर शादी की बात करने गए तो युवक के भाई व माता-पिता ने 15 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर पिता के साथ गालीगलौज कर उनको भगा दिया। आरोपी युवक ने उसकी कुछ फोटो ले ली थी। अब वह अश्लील फोटो व मैसेज भी वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें