फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को टक्कर मार लोडर पलटा, ग्रामीणों ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। इंदरगढ़ से कानपुर जा रहे लोडर ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर भी पलट गया। बच्ची के घायल होने पर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। लोडर चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर निवासी संजय (45) लोडर चालक हैं। शनिवार को वह कानपुर से ब्रेड लेकर इंदरगढ़ आए थे। दोपहर तीन बजे वह ब्रेड उतारकर वापस कानपुर जा रहे थे। तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर कनौली गांव के पास सड़क पार कर रही रेशमा (5) पुत्री प्रमोद कुमार राजपूत को लोडर ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया।
इसी बीच थाना प्रभारी कमल भाटी और तहसीलदार तिर्वा अनिल सरोज मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन बच्ची को ले गए हैं। चालक और लोडर पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें