फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ागाड़ी, भैंसागाड़ी पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के विरोध में बुधवार को सपाई घोड़ा गाड़ी, बैलगाड़ी और भैंसा गाड़ी पर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की।
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाई तिर्वा रोड पर स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से घोड़ा गाड़ी, बैलगाड़ी और भैंसागाड़ी पर डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सपाइयों को इस तरह जाता देख सड़कों किनारे देखने वालों की भीड़ लगी रही। कलक्ट्रेट में कुछ देर नारेबाजी के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिराम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाब सिंह यादव ने कहा कि डीजल और पेट्रोल पर बढ़ाए गए दाम को केंद्र सरकार तत्काल वापस ले। देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। लोगों के पास खाने को पैसे नहीं है, रोजगार छिन गया है। ऐसे में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से समाज के हर वर्ग पर असर पड़ेगा। अगर जल्द दाम कम न किए गए तो समाजवादी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, संजीव मिश्रा, कल्लू शर्मा, दिलशाद, रोहित कुशवाहा, दिवारी लाल, अवनीश यादव, रमेश, नावेद, सचिन कटियार, वीर पाल और अनुराग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें