फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री के प्रयोग पर बिफरे वक्फ विकास निगम के निदेशक

विज्ञापन
निरीक्षण करते वक्फ विकास निगम के निदेशक सफायत हुसैन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कालेज के भवन निर्माण का ठेका कार्यदायी संस्था ने दूसरे ठेकेदार को दे दिया। इस बाबत शिकायतों की जांच करने पहुंचे वक्फ विकास निगम के निदेशक सफायत हुसैन घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होते देख बिफर गए। निदेशक ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कालेज के भवन के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं वक्फ विकास निगम के निदेशक सफायत हुसैन ने बताया कि ठेका अलीगढ़ की संस्था सिमरा बिल्डर्स को दिया गया था। इस संस्था ने कमीशन लेकर बाबर खां को ठेका हस्तांतरित कर दिया। निर्माण सामग्री में दोयम दर्जे की सामग्री प्रयुक्त की जा रही है। इसकी शिकायत निगम के जेई ने की थी। शिकायत के बाद ठेकेदार जेई को जानमाल की धमकी दे रहा था। इसके बाद सरकार ने शिकायत की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में टेंडर के मानक के अनुसार कोई भी निर्माण सामग्री प्रयुक्त होती नहीं मिली।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी की मौजूदगी में निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट तीन दिन के अंदर निगम को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निगम के सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालकर टेंडर निरस्त कर रिकवरी की कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान भाषा समिति उतर प्रदेश सरकार के सदस्य दानिश आजाद सहित निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें