फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समिति के कर्मचारियों से खाद वितरित कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। समिति के सचिव की ओर से प्राइवेट कर्मी से खाद का वितरण कराने को लेकर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए गुरुवार को अफसरों से शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर विभाग के एडीओ को जांच के निर्देश दिए गए। एडीओ तालग्राम अनुराग कुमार ने समिति पर पहुंचकर अध्यक्ष हवलदार वर्मा की मौजूदगी में जांच की। उन्होंने सचिव धनंजय चतुर्वेदी को हिदायत देते हुए कहा कि प्राइवेट कर्मी से खाद का वितरण नहीं होना चाहिए। यह बिल्कुल गैरकानूनी है। समिति पर जब आंकिक ऋषभ कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिओम वर्मा तैनात हैं तो इन्हीं से खाद वितरित कराई जाए। एडीओ ने सचिव को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गलती की पुनरावृत्ति दोहराई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें