फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। इलाके के किसानों को सरकारी खरीद का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भुन्ना गांव के केंद्र पर एक सप्ताह से खरीद ठप है। इससे आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को केंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों के गेहूं की खरीद के लिए जिले में केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने 1975 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य रखा है। वहीं ठठिया थाना इलाके के भुन्ना गांव में खुले केंद्र पर एक सप्ताह से खरीद नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को केंद्र पर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि वह गेहूं बेचने के लिए केंद्र पर खड़े हैं। एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया, गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। ट्रैक्टर का किराया लग रहा है। किसानों का कहना है कि यहां बिचौलिया हावी हैं। किसान इनके हाथों कम कीमत पर गेहूं बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने खरीद शुरू कराने की मांग की। साथ ही समय सीमा बढ़ाने के लिए भी कहा।
इस मौके पर नारायण स्वरूप, गौरव, शैलेंद्र यादव, मानसिंह, लालू यादव, शिव सरन कटियार, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, दरोगा, रामनाथ, श्यामबाबू, उमाशंकर, श्रीकिशन समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें