फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: औपचारिकताओं में निपटीं चौपालें

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। नरमऊ और तालग्राम देहात पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत सचिवों ने समस्याएं सुनी, लेकिन कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे फरियादी भी कम पहुंचे और औपचारिक पूरी कर चौपालें निपट गई।
विज्ञापन

ग्राम कुशलपुरवा में पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र पाल ने शिकायतें सुनी। केवल चार फरियादी ही शिकायतें लेकर पहुंचे। उन्होंने पेंशन, आवास लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई, जबकि नरमऊ पंचायत में फरियादियों के न आने से सचिव युवराज और प्रधान आपस में बातचीत करते रहे। महिलाओं की गोद भराई के लिए डलिया का इंतजाम न होने से कार्यवाहक सीडीपीओ नेहा गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से नाराजगी जताई। खाद्य एवं रसद, बिजली, पशुपालन, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य विभाग से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। इस दौरान पंचायत सहायक अर्जुन सिंह, आंगनबाड़ी राममूर्ति, बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें