फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार घरों से गैस सिलेंडर उड़ाए

Mon, 05 Jan 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज के चार घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर सभी घरों से एक-एक रसोई गैस सिलेंडर ले उड़े। सभी पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ  कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 मोहल्ला ग्रेसीगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार देर रात चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बना लिया। मोहल्ला के रामशरण सक्ेसना के अनुसार वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। किसी तरह छत के रास्ते से घर में घुसे चोर रसोई गैस का ताला तोड़ उसमें रखा गैस सिलेंडर ले उड़े।

जगपाल सिंह के अनुसार वह भी अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब वह उठे और रसोईघर का सामान बिखरा पड़ा था तो  वह हैरान रह गए। उन्होंने बताया चोर उनके घर से गैस सिलेंडर ले गए। जितेंद्र गुप्ता के अनुसार वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन


जब सुबह उनकी आंख खुली और छत का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूरे घर की छानबीन सब कुछ सही होने पर उन्होंने राहत की सांस ली, लेकिन जब वह रसोईघर की तरफ गए तो वहां देखा कि उसमें रखा गैस सिलेंडर गायब था।

सुनील कुमार ने बताया कि उनके घर छत के रास्ते से चोर किसी तरह घुस आए। घर से कोई कीमती सामान हाथ न लगने के कारण चोर रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर ही ले उड़े। सभी पीड़ितों ने कोतवाली में चोर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें