फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आवासीय परिसर में कूड़े का अंबार

विज्ञापन
जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में सीएमएस के साथ सफाई करते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। - फोटो : जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में सीएमएस के साथ सफाई करते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में कूड़े का अंबार देख गुरुवार की देर शाम समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमएस डॉ. शक्ति बसु के साथ मिलकर कूड़ा उठवाना शुरु कर दिया। यह देख वहां पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी में सफाई कार्य में शामिल हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में ही स्वास्थ्य कर्मी परिवार के साथ रहते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के परिजन घर से निकलने वाले कूड़े को परिसर में ही खाली पड़ी जगह में डाल देते हैं। इस कारण वहां कूड़े का ढेर लग गया था। सीएमएस ने नगर पालिका को कई बार कूड़ा उठाने के लिए पत्र लिखा पर बायोमेडिकल वेस्ट के कारण पालिका के सफाई कर्मियों ने उठाने से मना कर दिया था। समाज कल्याण मंत्री ने सीएमएस और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर कूड़े का उठान कराया और परिसर में सफाई की।
उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में कूड़ा एकत्र करने से मरीजों और तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के परिजन भी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अस्पताल को साफ-सुथरा रखने की सभी की जिम्मेदारी है। परिसर में कूड़ा न एकत्र होने देने के लिए डॉ. हरिमाधव की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई है। मंत्री ने नगर पालिका ईओ को स्वास्थ्य कर्मियों के घरों से कूड़ा एकत्र करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री रंगीयनपुरवा पहुंचे और वहां की सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपेश अस्थाना को जल्द सड़क निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें